रांची, नवम्बर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी रोज नए-नए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। वो प्रशासनिक आवश्यकता को कारनामा बताते हैं और अपनी निराधार राजनीति के लिए मुख्यमंत्री को कठघरे में खड़ा करते हैं। एक आईएफएस अधिकारी के कई पदों पर आसीन होने के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य में अधिकारियों की कमी के कारण अस्थायी रूप से महत्वपूर्ण पदों का प्रभार किसी योग्य अधिकारी को देना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। इसका घोटाले या किसी भी तरह के भ्रष्टाचार से तुलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.