रांची, फरवरी 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि धान क्रय और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की ओर से दिए जा रहे बयान तथ्यहीन, भ्रामक और राजनीतिक हताशा का परिणाम हैं। विभागीय मंत्री होने के नाते धान क्रय का लक्ष्य उन्होंने स्वयं तय किया है। पिछले वर्ष भी जुलाई महीने तक धान क्रय की प्रक्रिया चली थी और इस वर्ष भी अभी पर्याप्त समय है। राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ तय लक्ष्य तक पहुंचेगी। झारखंड के कई जिलों में धान क्रय की स्थिति संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में भी धान क्रय बेहतर रहा है, जहां बाबूलाल मरांडी की बहू स्वयं डीएसओ के पद पर कार्यरत हैं। यदि उन्हें संदेह है तो वे वहीं से सच्चाई जान सकते हैं। एमएसपी के मुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.