मरांडी ने शुक्ल को बार काउंसिल चुनाव जीतने पर बधाई दी
जमशेदपुर, जून 1 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर परिसदन में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने किया। मरांडी ने शुक्ल को तीसरी बार झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव भारी मतों से जीतने पर बधाई दी। उन्होंने राज्य के अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए शुक्ल द्वारा किए जा रहे निरंतर कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। शुक्ल ने मरांडी का आभार व्यक्त किया। अधिवक्ताओं में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। यह झारखंड के विधिक क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.