मरांग बुरु की आस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा: फागु बेसरा
रामगढ़, अगस्त 6 -- मांडू।निज प्रतिनिधि हेसागढ़ा पंचायत सचिवालय में गुरुवार को संथाल समाज दिशोम मांझी परगना एवं मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा की रामगढ़ और हजारीबाग जिला इकाइयों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव सोनाराम हेम्ब्रोम ने किया।
बैठक की चर्चा बैठक में आगामी 4 और 5 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मरांग बुरु धोरोमगढ़ महासम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर पर समितियों का गठन कर झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। महासम्मेलन में झारखंड के कई जिलों के अलावा असम, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम तथा नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से भी बड़ी संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.