मरहूम सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की बरसी पर पढ़ी फातिहा
संभल, मई 10 -- शहर के महमूद खां सराय स्थित अल करीम मैरिज हॉल में रविवार को मरहूम सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की बरसी सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर फातिहा पढ़ी और मरहूम नेता को खिराज-ए-अकीदत पेश की। बरसी कार्यक्रम में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी मौजूद रहे। उन्होंने मरहूम सांसद के जीवन, संघर्ष और जनसेवा को याद करते हुए कहा कि डॉ. बर्क ने हमेशा समाज के हर वर्ग की आवाज बुलंद की। उनके कार्य आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी मरहूम सांसद के सरल स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण को याद किया। कई वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया। बरसी में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.