बलरामपुर, मार्च 5 -- उतरौला, संवाददाता। सतना लोकसभा के पूर्व सांसद मरहूम अज़ीज़ कुरैशी की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व समर्थकों ने उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनके योगदान को याद किया। सभा में वक्ताओं ने अज़ीज़ कुरैशी के सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक अनुभव और स्पष्टवादी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय निष्पक्षता और साफगोई के साथ लिए। यही कारण है कि वे आज भी लोगों की स्मृतियों में जीवित हैं। डॉ. अहसान खान ने कहा कि अज़ीज़ कुरैशी का उतरौला क्षेत्र से विशेष लगाव रहा। उन्होंने अपने जीवनकाल में तीन बार क्षेत्र का दौरा किया था, जिसकी यादें आज भी क्षेत्रवासियों के बीच ताजा है...