मरहा नदी का जलस्तर बढ़ा, सरेह में तेजी से फैल रहा पानी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- बाजपट्टी। अधवारा समूह की मरहा नदी के जलस्तर में गुरुवार देर रात से अचानक वृद्धि होने लगी। जलस्तर बढ़ने के साथ नदी का पानी तेजी से सरेह में फैल रहा है। इससे संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। भीखा गांव के किसान वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मरहा नदी का जलस्तर बढ़ने से भीखा, भीखा टोला, महुआइन और पटदौरा के अलावा पड़ोसी सुरसंड प्रखंड के देवनाथपट्टी समेत आसपास के गांवों के सरेह में पानी फैल रहा है। किसानों ने निजी बोरिंग से पटवन कर धान की रोपनी की थी। इस वर्ष फसल भी अच्छी थी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: रात के 8 बजे लागल बाढ़ के पानी... लेकिन अचानक सरेह में पानी फैलने से धान की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। इससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: रातो नदी का जलस्तर थमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.