गुमला, जून 14 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड की सिकोई ग्राम पंचायत में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत क्षेत्र के कई गांवों और टोलों में चापाकल खराब पड़े हैं,जबकि जलमीनार शोभा की वस्तु बन कर रह गई हैं। स्थिति यह है कि कई ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और कुछ स्थानों पर लोग डाड़ी-चुआं का पानी पीने को विवश हैं।

पंचायत के आरोप ग्रामीणों और पंचायत के निर्वाचित वार्ड सदस्यों का आरोप है कि पंचायत में चापाकल एवं जलमीनारों की मरम्मत के नाम पर 15वें वित्त आयोग मद से करीब 10.50 लाख रुपये की निकासी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से की गई,लेकिन जमीनी स्तर पर पेयजल संकट बरकरार है। आरोप है कि पंचायत की मुखिया तबीता तिर्की,पंचायत सचिव बीनिता टोपनो और प्रखंड समन्वयक संजय ओहदार...