बगहा, मार्च 15 -- पिपरासी,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड स्थित बालू घाट व सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ पूर्व किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह रुटिंग जांच की गई है। इसमें बालू घाट पर लगे कैमरों, धर्म कांटा व खनन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित स्थिति में पाए गए। इस दौरान बालू घाट पर उपस्थित संवेदक के प्रतिनिधियों को अधिकारियों ने निर्देश दिया कि खनन और परिवहन नियमानुसार होना चाहिए। किसी भी स्थिति में नियम का उल्लंघन होते पाया गया तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी बात कर खनन की जानकारी ली। वहीं अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता से कहा कि आप लोगों ...