फरीदाबाद, जून 29 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। छांयसा थाना पुलिस ने मरम्मत के लिए वेल्डिंग की दुकान के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव चांदपुर निवासी मुनेश भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चांदपुर अड्डा पर वेल्डिंग की दुकान चलाता है। 19 मई को गांव शाहजापुर निवासी देवेंद्र अपनी दो पहिया ट्रॉली मरम्मत और पेंट कराने के लिए उसकी दुकान पर छोड़कर गया था। अगले दिन 20 मई को सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान के बाहर खड़ी ट्रॉली गायब थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मरम्मत के लिए खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...