अलीगढ़, मई 21 -- गभाना, संवाददाता। गभाना थाना क्षेत्र में गांव महरावल पुल के सामने हाईवे पर वर्कशॉप में गुरुवार सुबह स्कूली बसों समेत चार बसों में भीषण आग लग गई। चारों बसें मरम्मत के लिए आई थीं। एक बस की बैट्री में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की, जिसके बाद अन्य तीनों बसें चपेंट में आ गईं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई मौजूद नहीं था। गभाना क्षेत्र में मेहरावल पुल के सामने किशन ढाबा के पास बेल्डिंग मशीन की वर्कशॉप है। इसके मालिक जाकिर पुत्र जुम्मे खां निवासी धमेंड़ा (बुलंदशहर) ने बताया कि चार बसे रिपेयरिंग के लिए आई थीं। इसमें दो बस जट्टारी के बाबू जी कॉन्वेंट स्कूल, तीसरी बस पावना स्कूल व चौथी बस प्राइवेट थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्राइवेट बस में कार्य करने के लिए सामान...