कानपुर, फरवरी 10 -- मरम्मत के बाद भी उखड़ गया पंचायत भवन मूसानगर, संवाददाता। ब्लॉक अमरौधा क्षेत्र के हलिया ग्राम पंचायत में बना सचिवालय भवन मरम्मत के बाद भी उखड़ गया। ग्रामीणों ने पंचायत पर घटिया सामग्री से मरम्मत करने का आरोप लगाया है। हलिया गांव में सन 2009-2010 में सचिवालय का निर्माण कराया गया था। जो जर्जर होने के बाद फर्श से लेकर दीवार टूटना शुरू हो गया था। इसको लेकर ब्लॉक प्रशासन ने नवंबर 2025 में मरम्मत कराने का काम शुरू कर करीब एक माह में भवन की मरम्मत करा दी थी। वहीं भवन की छत पर पड़े स्लेप में घटिया सामग्री का प्रयोग होने के कारण बुरी तरह से टूट रहा है। बारिश के समय छत पर पानी भरने से छत गिरने की आशंका बनी हुयी है। एडीओ बलवीर प्रजापति ने बताया की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.