जमुई, अप्रैल 24 -- बरहट । निज संवाददाता शिक्षा विभाग के सरकारी दावों की चमक के बीच प्रखंड के बरियारपुर पंचायत स्थित उत्क्त्रमित मध्य विद्यालय देवाचक शिक्षा व्यवस्था की हकीकत पेश करती है। बताया जाता है कि करीब 2 साल पहले जर्जर भवन को मरम्मत के नाम पर तोड़ दिया गया था। उस समय उम्मीद जताई गई थी कि जल्द ही नया और सुरक्षित भवन बनकर तैयार होगा जिसमें बच्चों की सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। लेकिन बच्चों की इस उम्मीद पर जिम्मेदारों की नजर लग गई। नया भवन आज तक नहीं बन पाया और जिम्मेदार मौन हैं।हालात यह हैं कि पूरे विद्यालय की पढ़ाई महज 2 कमरों में सिमटकर रह गई है। इन 2 कमरों में केवल कक्षा 1 और 2 के छोटे-छोटे बच्चों के पढ़ाई की खानापूर्ति होती है। जबकि कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों को पास के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवाचक शिफ्ट कर दिया गया है।इस अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.