प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। करोड़ों की लागत से हाईवे की तर्ज पर बनी सड़क मरम्मत के अभाव में बदहाल हो गई है। साल भर पहले से बदहाल सड़क की मरम्मत को लेकर पीडब्ल्यूडी लापरवाह बना है। इस पर प्रशासन भी गंभीर नहीं है। इलाके के जलेशरगंज से मोठिन, जसमेढ़ा होकर नरई व हिसामपुर तक जाने वाली सड़क करोड़ों की लागत से हाईवे की तर्ज पर बनी है। लेकिन जलेशरगंज से मोठिन व जसमेढ़ा तक साल भर पहले से सड़क पूरी तरह से बदहाल पड़ी है। जिसकी मरम्मत को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। बदाहल सड़क पर आने जाने वाले लोग अक्सर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, लेकिन इसको लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी तो गंभीर नहीं है। यह भी पढ़ें- खबर का असर-पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू किया प्रशासन भी इसकी नजर भी इस पर नहीं पड़ रही है। इसी तरह इलाके के रामपुर ब...