मरम्मत के दौरान गिरी मकान की छत, एक की मौत; 2 लोग घायल
दादरी, अक्टूबर 5 -- गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ब्रह्मपुरी मोहल्ले में रविवार को मरम्मत के दौरान मकान की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में वहां काम कर रहे तीन श्रमिक मलबे में दब गए। राहत और बचाव कार्य चलाकर सभी को निकाला गया। इनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मकान की छत पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत का हिस्सा नीचे गिर गया। हादसे के समय वहां कई श्रमिक काम कर रहे थे। छत गिरने से मजदूरों के दबे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और फायर सर्विस यूनिट के कर्मचारियों के साथ राहत एवं बचाव शुरू किया। तत्काल मलबा हटाकर श्रमिकों को बाहर निकाला गया। इस दौरान इरफान उर्फ टीटू और हैदर अली घायल अवस्था में मिले। यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेनो में नवरात्र से पहले ही 9 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.