उन्नाव, नवम्बर 30 -- अचलगंज। बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के नाम पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और ठेकेदार की मिलीभगत उजागर हो गई। उन्नाव-लालगंज मार्ग से जुड़े मवैया माफी से बेथर के संपर्क मार्ग पर किया गया पैचवर्क तीन दिन भी नहीं टिका। नाराज ग्रामीणों ने मिट्टी पर डाली गई घटिया डामर और डामर की परत खुद उखाड़ दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क की सतह की सफाई तक नहीं की गई। डामर सीधे मिट्टी पर डाला गया और गुणवत्ता पूरी तरह घटिया थी। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारी पूरी तरह बेपरवाह थे और किसी ने मौके पर निरीक्षण तक नहीं किया। वहीं, जिम्मेदार अब कार्यदाई संस्था के ठेकेदार पर सख्त कार्यवाई करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.