बलरामपुर, मार्च 22 -- बलरामपुर संवाददाता। नहर बेलागंज के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत सोमवार को विद्युत विभाग द्वारा वृक्षों की कटाई कराई जाएगी, जिसके चलते शहर के कई इलाकों में 7 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। यह कटौती सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी। अधिशासी अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र पूरब टोला व भगवतीगंज के फीडरों से जुड़े करीब 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे। पूरब टोला फीडर के अंतर्गत पूरब टोला, खलवा, झंझरा, काली थान चौराहा, डीएवी इंटर कॉलेज, चूड़ी बाजार, बड़ा पुल, चौक, चुंगी नाका व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 11 केवी हॉस्पिटल, जेल और धर्मपुर फीडरों से जुड़े संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला कारागार, उतरौला रोड, एआरटीओ कार्यालय, बलुहा, मुरलीपुर, टेढ़ी बाजार व अन्य क्षेत्रों में भी आपूर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.