गिरडीह, मई 8 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। लंबे अरसे के इंतजार के बाद बेंगाबाद-चतरो पीडब्ल्यूडी पथ की मरम्मत हुई, पर कार्य की गुणवत्ता की पोल हल्की बारिश में ही खुल गई। कार्य की गुणवत्ता का स्तर इतना घटिया है कि निर्माण के एक महीने के अंदर ही सड़क जगह-जगह उखड़ने लगे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि टेंडर के नौ महीने बाद भी सड़क मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया है। बता दें कि सड़क मरम्मती के नाम पर जहां-जहां गड्ढे में बोल्डर भरकर पिचिंग की गई है, वहां पिचिंग साइट पर पानी जमा हो गया है। जलजमाव के कारण सड़क कई जगह टूट गए हैं और आगे भी टूटने का सिलसिला जारी है। जल जमाव का मुख्य कारण सड़क को समतल किए बगैर जैसे-तैसे खानापूर्ति कर सड़क मरम्मत कार्य करना है।
सड़क के हालात वहीं नए मरम्मत किए गए आंशिक सड़क के दोनों ओर गड्ढे होरहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.