हरदोई, जून 1 -- हरदोई। बिलग्राम हरदोई हाईवे पर मरम्मत के अभाव में गड्ढे फिरबढ़ने लगे हैं। इसका खामियाजा आने-जाने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। शारदा नहर से बिलग्राम चुंगी तक करीब 12 किमी हिस्से में कई स्थानों पर डामर गायब हो चुकाहै। जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण कराकर मरम्मत कराने की राहगीरों ने गुहार लगाई है। तहसील मुख्यालय बिलग्राम होते हुए हरदोई शहर तक आने वाला हाईवे यातायात के लिहाज से काफी व्यस्ततम है। इस पर होकर उन्नाव, कानपुर नगर, कन्नौज जनपद के यात्री आते हैं। गंगा एक्सप्रेस वे पर आने-जाने के लिए भी यही मार्ग है। इसीलिए दिन रात इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बना रहता है। यह भी पढ़ें- पुरूलिया रोड़ - पथ निर्माण विभाग कार्यालय के उखड़ रहा सड़क बीते वर्ष इसकी मरम्मत कराने के बाद दुबारा सुधि नहीं ली जा रही है। इस कारण जगह जगह गड्ढे ह...