रांची, फरवरी 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। कांके रोड इलाके में मंगलवार को करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। सुबह 11 बजे जो बिजली आपूर्ति ठप हुई, वो दोहपर 2.20 बजे बहाल नहीं हो पाई थी। घंटों बिजली नहीं होने से पूरे इलाके में बिजली को लेकर हाहाकार मच गया। बिजली नहीं होने से लोगों को दैनिक कार्य प्रभावित होना शुरू हो गए। जब उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय में फोन किया तो पता चला कि मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य किए जाने की पूर्व सूचना भी लोगों को नहीं दी गई थी। घंटों बिजली नहीं होने से गांधी नगर के पीछे श्याम नगर कॉलोनी का इलाका प्रभावित रहा। इसके अलावा न्यू कॉलोनी हैदर अली रोड कोकर में भी दोपहर में बाधित बिजली आपूर्ति हुई, जो शिकायत के बाद थोड़ी देर में बहाल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...