मरम्मत की राह देख रहे सैलानी नगरी के पर्यटन स्थल
अल्मोड़ा, मई 28 -- रानीखेत। सैलानी नगरी के नाम से विख्यात रानीखेत में पर्यटन फिलहाल राम भरोसे चल रहा है। बजट के अभाव ने छावनी क्षेत्र में आपदा में ध्वस्त तमाम प्रमुख स्थलों की मरम्मत तक नहीं हो सकी है। प्रमुख आशियाना पार्क, आंबेडकर पार्क, रानीझील का सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण नहीं हो सका है। शहर के बीचों बीच टूटे फूटे पर्यटक स्थल गलत संदेश दे रहे हैं। छावनी क्षेत्र में सड़कों, नालियों और पार्कों का रखरखाव नहीं हो पा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद अग्रवाल का कहना है कि चार साल पहले आपदा की भेंट चढ़ा आशियाना पार्क का सुधारीकरण आज तक नहीं हो सका है। जबकि इसके लिए कई बार छावनी परिषद को पत्र भी भेजे गए। यही हाल नगर में सड़कों के किनारे नालियों का भी है। उन्हें भी अभी तक नहीं खोला गया है। बरसात में दिक्कतें होती हैं। व्यापारी नेता मनोज पांडे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.