मरम्मत कार्य से बिजली रही गुल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- फर्रुखाबाद। लकूला और भोलेपुर उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य होने से शनिवार को शहर के बड़े िहस्से में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। भोलेपुर और लकूला विद्युत उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य के चलते कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रही। भोलेपुर स्थित नए उपकेंद्र से जुड़े नेकपुर चौरासी, केशवनगर सहित तीन अन्य मोहल्लों में करीब तीन घंटे तक आपूर्ति नहीं िमली। लकूला विद्युत केंद्र से जुड़े लगभग एक दर्जन मोहल्लों में हालात और खराब रहे। यहां शाम को बिजली आई। विद्युत अफसरों के अनुसार उपकेंद्रों पर जरूरी मरम्मत और मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था। शाम होते-होते सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि मानसून से पहले लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। उधर सुबह को लकूला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.