मरम्मत कार्य को लेकर 21 से 23 जून तक बंद रहेगा चक्रधरपुर पूर्वी अंडरपास
चक्रधरपुर, जून 20 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में आवागमन रद्द रहेगा। रेलवे के अनुसार, यह अंडरपास सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। बताया जाता है कि अंडर पास के ऊपर किलोमीटर संख्या 311/13-15 में कुछ तकनीकी मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसको लेकर अंडर पास में आवागमन 21 से 23 तक बाधित रहेगा। मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक संख्या में आरपीएफ तैनात रहेंगे। यह जानकारी चक्रधरपुर रेलवे मंडल के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य, पश्चिम) रंजीत कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.