औरंगाबाद, मई 25 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मरम्मत कार्य को लेकर मंगलवार को बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रहेगी। विद्युत सहायक अभियंता शिवरतन लाल एवं कनीय अभियंता राकेश कुमार राम ने बताया कि 33 केवी न्यू उंचौली एवं पुराना उंचौली फीडर का शटडाउन 26 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान मरम्मत का कार्य किया जाएगा। विद्युत शक्ति केंद्र उंचौली एवं देव से निकले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से पेयजल समेत बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...