हापुड़, फरवरी 16 -- बरेली रेल खंड में रेलवे लाइनों पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक लेकर ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर तेजी से पड़ रहा है। सोमवार को गरीब रथ एक्सप्रेस,काशी विश्वनाथ, अवध असम, आला हजरत सहित अन्य ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर बैठकर उन्हें ट्रेनों के आने का इंतजार करना पड़ा। सोमवार को सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई।बापूधाम मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटा, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, लखनऊ जंक्शन से मेरठ स...