बलरामपुर, मई 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। बिजली विभाग ने लाइन मरम्मत कार्य के चलते दो दिन आंशिक विद्युत कटौती की घोषणा की है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर अजय सिंह ने बताया कि 11 केवी सिविल लाइन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 6 मई और 7 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा, जिसके दौरान मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित फीडर से जुड़े सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में पीपल तिराहा, सरयू नहर कॉलोनी रोड, दीक्षित कॉलोनी, माया होटल के आसपास जुड़े मोहल्ले शामिल हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कार्य के दौरान सहयोग करें और आवश्यक काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.