अलीगढ़, मार्च 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रघुवीरपुरी में एक फेस नहीं आने से पूरे दिन बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। वहीं पला रोड स्थित कृष्णा विहार में भी यही समस्या शाम तक बनी रही, जिससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। अवंतिका फेस-1, विक्रम कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में भी शाम करीब पांच बजे तक बिजली गुल रही। लंबे समय तक बिजली न रहने से स्थानीय लोगों को गर्मी और उमस के बीच दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर शिवपुरी क्षेत्र में मंगलवार से शुरू हुई ट्रिपिंग की समस्या बुधवार को भी जारी रही। बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों के बिजली उपकरणों पर भी खतरा बना रहा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अचानक ट्रिपिंग के कारण काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.