गिरडीह, अप्रैल 5 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग मरम्मत कार्य टेंडर के सात महीने बाद किसी तरह शुरू तो हुआ परंतु कार्य में बरती जा रही लापरवाही से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। ठेकेदार द्वारा किसी तरह काम किया जा रहा है। लापरवाही की हद इस कदर हावी है कि एक तो सभी गड्ढे भरे नहीं जा रहे उपर से जिन गड्ढों को भरा जा रहा है उसे भी सिर्फ आंशिक रूप से। ग्रामीणों ने कहा कि अब शीघ्र ही ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल सड़क जाम किया जाएगा। ठोकर बन गए भरे गए गड्ढेबताते चलें कि ठेकेदार द्वारा भरे गए गड्ढे पहले बनी सड़क से ऊंचे हो गए हैं जो ठोकर का रुप ले चुके हैं। पहले सड़क पर गड्ढे-ही-गड्ढे थे तो वहीं अब ठोकर-ही-ठोकर नज़र आ रहे हैं। मरम्मत के लिए पिचिंग किए गए गड्ढे अब छह-सात इंच ऊचे हो चुके हैं। वहीं पिचिंग में गुणवत्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.