सासाराम, जनवरी 31 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शक्ति उपकेंद्र बिक्रमगंज में 33 केवी मेन बसबार मरम्मती का कार्य होने के कारण एक फरवरी रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कनीय अभियंता बिक्रमगंज नवदीप गोयल ने बताया कि पीएसएस बिक्रमगंज से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर यथा नासरीगंज, नोखा, पीरो, नया पीरो, गोटपा, बिक्रमगंज टाउन-1 व 2 व बियाडा फीडर में विद्युत आपूर्ति 11 बजे से 13 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता राज कुमार ने उपभोक्ताओ से आग्रह किया है कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से पहले ही बिजली संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.