रिषिकेष, अगस्त 26 -- नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के अंतर्गत अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के साथ-साथ स्टाफ कर्मियों को भी नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में हिम्स की प्रिंसिपल डॉ. रेनू धस्माना ने कहा कि नेत्रदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लौटाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने बताया कि देश में करीब 11 लाख लोग कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से जूझ रहे हैं, जबकि हर वर्ष लगभग 25 से 30 हजार कॉर्निया ट्रांसप्लांट ही हो पाते हैं। यह भी पढ़ें- Almora News: लोगों को नेत्रदान के लिए किया जागरूक ऐसे में नेत्रदान को लेकर लोगों में...