गाजीपुर, मार्च 24 -- गाजीपुर (मरदह)। मरदह थाना के मटेहु पुलिस चौकी के टिसौरी गांव में सोमवार की रात में चोरों ने पांच घरों में छत के रास्ते दाखिल होकर कमरों में रखे बॉक्स ,अटैची तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर लिया। चोरी हुए स्थानों के बगल में गहरी निद्रा में सो रहे परिवार के लोगों को चोरी की घटना का पता नहीं चल सका। चोरी की घटना के शिकार रामकेर राजभर, राजकुमार राजभर,राममिलन राजभर,रामविलास राजभर,नरसिंह राजभर ने बताया कि घर के कमरों में रखी अटैची, बक्शों को उसी कमरे में तोड़कर चोर नगदी,अभूषण समेट कर निकल गए। नगदी आभूषण के अलावा अन्य किसी सामान पर चोरों ने हाथ नहीं लगाया। प्रत्येक घर से लाखों के आभूषण एवं हजारों रुपये नकदी चोरी की घटना की जानकारी सुबह होने पर गृहस्वामी बदहवास हो गए। महिलाओं को रोने बिलखने से गांव में सनसनी फैल गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.