मरते दम तक कांग्रेस के साथ रहूंगा : अजय राय
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद वरिष्ठ नेता अजय राय ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं मगर यह लड़ाई जारी रहेगी। पार्टी छोड़ने के कयासों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मरते दम तक कांग्रेस के साथ रहूंगा। शुक्रवार को आराधना मिश्र मोना को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की घोषणा के 24 घंटे बाद शनिवार को अजय राय ने चुप्पी तोड़ी। सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर उनके पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी हुआ जिसमें वह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- आराधना को बधाइयां, अजय राय बोले- संघर्ष जारी है पोस्ट में भी उन्होंने लड़ाई जारी रखने का जिक्र किया है। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.