मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- मिर्जापुर। रोटरी भवन लालडिग्गी में रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड एवं वोकेशनल अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डॉ. राजीव अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि प्रो. शोभा गौड़ कुलपति मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय और पूर्व पीडीजी सुनील बंसल लखनऊ रहे। रोटरी इंटरनेशनल के संस्थापक पॉल पी हैरिस के जन्मदिवस को उत्साह और गरिमा के साथ मनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। क्लब के 42 वर्षों से सदस्य रहे स्वर्गीय ज्ञानचंद अग्रवाल को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया, उनके भाई मदन लाल अग्रवाल ने ग्रहण किया। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. एमके चौधरी और शिक्षा में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मधुरिमा तिवारी को प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- नामित सभासदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.