बांदा, अप्रैल 14 -- बांदा, संवाददाता। पैलानी थाना के मरझा गांव में सोमवार को देर शाम शराब के नशे में युवक ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला। दुकान के पास ताश खेलते समय दोनों के बीच किसी बात विवाद हुआ और ग्रामीणों के सामने ही उसकी हत्या हो गई। पुलिस व परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पैलानी थाने का हिस्ट्रीशीटर है व अविवाहित बताया जा रहा है। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश भी चली आ रही है। मरझा गांव दुकान के पास एक युवक सोमवार को करीब दोपहर एक बजे साथियों के साथ ताश खेल रहा था। यह भी पढ़ें- नशे में युवक ने हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार डाला तभी 70 वर्षीय शिवपूजन पुत्र विजय बहादुर सिंह चंदेल पहुंच गया। उस समय शिवपूजन व युवक दोनों नशे में थे। इसी बीच शिवपूजन व युवक के बीच किसी बात कहासुनी हो गई। शिवपूजन ने गाल...