मरघट का रास्ता बंद, खेत-खलिहान में जल रहे शव
उरई, जून 15 -- जालौन, संवाददाता। विकासखंड जालौन की ग्राम पंचायत लहचूरा गांव में सार्वजनिक मरघट होने के बावजूद वहां तक जाने वाला रास्ता बंद होने से ग्रामीण खेत-खलिहानों में अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों की शिकायत ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से जिस मार्ग से शव यात्रा मरघट तक पहुंचती थी, उस रास्ते पर कुछ व्यक्तियों ने कब्जा कर लिया है। इसके चलते ग्रामीणों को अपने खेत खलियानों में चिता जलानी पड़ रही है।
बुजुर्ग ग्रामीण की चिंता एक बुजुर्ग ग्रामीण नंदलाल ने बताया कि सार्वजनिक मरघट गांव की आवश्यक सुविधा है, लेकिन रास्ता बंद होने से अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान और तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.