भागलपुर, मार्च 24 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के परशुरामपुर दियारा स्थित मरगंग में खेलने के क्रम में सात वर्षीय बच्ची साक्षी कुमारी की डूबने से मौत हो गई। परिवार के लोग गांव में ही किसी की मौत पर शामिल होने गए थे।बच्ची अपनी मां के साथ थी और खेलने लगी। मरगंग के पास स्थित गड्ढे में गिरकर डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तब खोजबीन शुरू की गई। तो मरगंग में एक गड्ढे में डूबी मिली। उसकी मौत हो चुकी थी।इससे परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही परशुरामपुर के मुखिया पवन यादव, माणिकपुर के मुखिया अरविंद साह,उप मुखिया सूचित मंडल, सीपीआई के अंचल मंत्री अशोक यादव, आदि भी पहुंचे।इस बीच पीरपैंती थाना से अवर निरीक्षक प्रमोद सिंह भी पहुंचे। घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.