नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- जिस बेटे को परिवार ने हमेशा के लिए खो दिया हो, उसकी मौत का दुख सहने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया हो। लेकिन कुछ दिन बाद अचानक खबर मिले कि जिसे मृत समझकर अंतिम विदाई दी थी, वह जिंदा है और जेल में बंद है। यह सुनकर शायद ही किसी को अपने कानों पर यकीन हो। पंजाब के कपूरथला में एक परिवार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जिस बेटे को परिवार मृत समझ चुका था, उसकी अंतिम रस्में तक पूरी कर दी गई थीं। लेकिन करीब 15 दिन बाद जेल से आए एक फोन ने पूरी कहानी बदल दी।एक फोन ने बदल दी पूरी कहानी जेल से यह फोन परिवार को करीब 15 दिन बाद आया, जब वे एक शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे। परिवार को लगा था कि यह शव उनके लापता बेटे रवि कुमार का है। लेकिन जेल से आए फोन ने पूरी कहानी ही बदल दी और परिवार को पता चला कि रवि कुमार जिंदा है। शुरुआती जानकारी के मुता...