कोडरमा, दिसम्बर 15 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मरकच्चो मध्य निवासी शंभू सिंह को मरकच्चो मंडल अध्यक्ष तथा महुगाई निवासी सुनील यादव को नावाडीह मंडल अध्यक्ष घोषित किए जाने पर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। वहीं सुरेन्द्र यादव को मरकच्चो मंडल प्रतिनिधि तथा पवन सिंह को नावाडीह मंडल प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डा. नीरा यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त एवं मजबूत होगा। इस अवसर पर बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, महामंत्री विजय यादव, मुखिया वेदु साव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.