मरकच्चो में हाथियों ने स्कूल समेत कई जगहों पर मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत
कोडरमा, मार्च 18 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने महूगांय पंचायत के ग्राम गैरागी और सोनेडीह डेब्वा में जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गैरागी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया। स्कूल के कई कमरों के दरवाजे, बेंच, कुर्सियां, बाथरूम का दरवाजा, नल का पाइप, अलमारी और मध्यान भोजन के बर्तन तोड़ दिए। इतना ही नहीं, विद्यालय की दीवारों और जरूरी कागजात को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने स्कूल में रखे लगभग चार क्विंटल चावल को खा लिया और अन्य सामान भी नष्ट कर दिया।वहीं, सोनेडीह डेब्वा में हाथियों ने देवनारायण यादव के घर का बाउंड्री और गोहाल तोड़ दिया तथा एक गाय को मारकर घायल कर दिया। इसके अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.