कोडरमा, मई 12 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो प्रखंड में लगातार हाथियों का उत्पात जारी है। झुंड से भटका हुआ एक हाथी रविवार की देर रात दशारोपुरनी बखरी पंहुच खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। इस दौरान हाथी ने दशारो निवासी श्यामसुंदर यादव के घर की चहारदीवारी तोड़ दी। बीरेंद्र यादव की खेत में लगी फसल को नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी कुछ देर तक खेतों में घूमता रहा। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा पटाखे छोड़े व लुका जलाकर फेंके जाने के बाद जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी। यह भी पढ़ें- गोला में थमने का नाम नहीं ले रहा है हाथियों का कहर ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर हाथियों को खदेड़ा जाए। यह भी पढ़ें- गोविंदपुर में हाथियों का आतंक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.