मरकच्चो में साप्ताहिक हाट के दिन बंद रहेगा हाइवा का परिचालन
कोडरमा, जून 11 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना परिसर मरकच्चो में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष की अध्यक्षता में जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कर उन्हें जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने और अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत दिलाना है। जनता संवाद कार्यक्रम के दौरान कुल 12 मामले सामने आए। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को साप्ताहिक हाट लगने के कारण बंधन चौक से मरकच्चो बाजार तक हाइवा वाहनों के परिचालन से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर एसपी ने थाना प्रभारी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.