कोडरमा, फरवरी 4 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सर्वोदय प्लस टू हाई स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन की परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। पहले दिन आयोजित वोकेशनल विषय की परीक्षा में कुल 25 छात्राएं शामिल हुईं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए दो परीक्षक प्रतिनियुक्त किए गए थे। परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक के रूप में संतोष प्रसाद तथा दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सकलदेव कुमार मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी और सख्त व्यवस्था के कारण परीक्षा पूरी तरह अनुशासित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.