कोडरमा, मार्च 29 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड की जामू पंचायत के हरलाडीह में झुंड से बिछड़े हाथी ने महुआ चुनने गई महिला को कुचलकर मार डाला। महिला की पहचान हरलाडीह निवासी 55 वर्षीया सीता देवी (पति रामचंद्र साव) के रूप में की गई है। घटना रविवार की सुबह लगभग छह बजे की है।जानकारी के अनुसार, सीता देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ महुआ चुनने गांव के पास स्थित जंगल की ओर गई थी। उसी दौरान वहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने भागकर जान बचाई। महिला को मारने के बाद हाथी पुनः जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा।क्या कहते हैं डीएफओघटना को लेकर कोडरमा के डीएफओ सौमित्र शुक्ल ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.