कोडरमा, अप्रैल 2 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूरवर्ती डगरनवा पंचायत के बेको पतरूनिया गांव में गुरुवार को श्री श्री अनंत पंचदिवसीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस अवसर पर 251 माताओं और कुंवारी कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा को मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरा यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता एवं मुखिया शोभा देवी ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। गाजे-बाजे और गगनचुंबी नारों के बीच निकली यह यात्रा यज्ञस्थल से शुरू होकर बेको पतरूनिया, नवडीहा होते हुए डगरनवा स्थित बजरंगबली मंदिर की परिक्रमा कर डगरनवा पुलिस पिकेट के समीप स्थित उत्तरवाहिनी नदी पहुंची। यहां यज्ञाचार्य श्यामसुंदर पांडेय एवं अन्य पंडितों ने पूजारी बिशुन राय और जहल राय के साथ वैदिक मंत...