कोडरमा, फरवरी 14 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखार पंचायत के कटरियाटांड में कालेश्वर नाथ मंदिर निर्माण के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन महाभंडारा के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव के वातावरण में संपन्न हो गया। महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञमंडप की परिक्रमा एवं महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखध्वनि और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञाचार्य उमाकांत शास्त्री एवं अन्य ब्राह्मणों ने विधि-विधानपूर्वक आवश्यक कर्मकांडों का संपादन करते हुए पूर्णाहुति दी। महाआरती के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन किया गया। समापन अवसर पर आयोजित महाभंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.