कोडरमा, मार्च 9 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के अंतर्गत मरकच्चो प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान सभी मनरेगा कर्मी अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते नजर आए। धरना के दौरान मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार रविदास ने बताया कि मांगों के समर्थन में यह चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 9 मार्च को प्रखंड मुख्यालय में सांकेतिक धरना दिया गया है, जबकि 10 मार्च को जिला मुख्यालय में और 11 मार्च को रांची में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बावजूद भी यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 12 मार्च से सभी मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।उन्होंने बताया कि मनरेगा कर्मियों क...