कोडरमा, फरवरी 7 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि मरकच्चो प्रखंड के दरदाही चौक स्थित एक होटल में कार्य कर रहे एक बाल श्रमिक का शुक्रवार को रेस्क्यू किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे, ताकि जिले में कोई भी बच्चा बाल श्रम के रूप में शोषित न हो। यह अभियान कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मरकच्चो प्रखंड के दरदाही चौक स्थित एक होटल में एक बच्चे के काम करने की सूचना प्राप्त हुई। जांच के दौरान पता चला कि बच्चा अपने रिश्तेदार के यहां पूजा में भाग लेने आया था। उचित जांच एवं सत्यापन के बाद अभिभावक को चेतावनी देकर बच्चे को मुक्त कर दिया गया। रेस्क्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.