कोडरमा, मार्च 10 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की पपलो पंचायत अंतर्गत ग्राम अंबाडीह में सोमवार की रात हुई एक शादी समारोह के दौरान बारातियों के बीच हुई आपसी झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में नवलशाही थाना क्षेत्र के गुरहा पहरीडीह निवासी राजकुमार यादव, प्रदीप यादव, सुरेंद्र यादव, सिकंदर यादव, नकुल राय, रामकृष्ण राय और मंटू यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबाडीह निवासी अशोक यादव की पुत्री की बारात गुरहा गांव से आई थी। बारात के अंबाडीह पहुंचते ही बारातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी, जिसमें कई लोग घायल हो गए।घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया...