कोडरमा, फरवरी 28 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मरकच्चो मध्य पंचायत अंतर्गत पश्चिम मुहल्ला में शुक्रवार को हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम मुहल्ला निवासी राजन कुमार के तीन वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीयूष अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान उसी गली से गुजर रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जैसे ही बच्चे का शव घर पहुंचा, माता-पिता समेत परिजनों के रोने-बिलखने से पूरा माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.