कोडरमा, फरवरी 12 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज एवं उप विकास आयुक्त रवि जैन ने गुरुवार को मरकच्चो प्रखंड का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय कोशडीहरा में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा की गई तथा बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण भी किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरकच्चो का निरीक्षण किया। यहां लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 100 बेड के फेब्रिकेटेड फील्ड अस्पताल का निरीक्षण करते हुए 31 मार्च तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। दशारो स्थित आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने ओपीडी, एएनसी, टीबी, जेएसवाई, लैब तथा टीकाकरण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.